संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बढ़ती जनसंख्या : आपदा या अवसर ?

भारत जनसंख्या की दृष्टि से चीन को पीछे छोड़ कर विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है | क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवाँ स्थान रखने वाले भारत में जनसंख्या बृद्धि दर उपलब्ध संसाधनों के लिए निरन्तर चुनौती प्रस्तुत करती रही है | जनसंख्या बृद्धि के कारण एक तरफ रोजगार से लेकर रोटी, कपड़ा, मकान का संकट बढ़ा है तो वहीं सबको शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य, एवं स्वच्छ जल की सुनिश्चितता के साथ ही उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों पर भी व्यापक असर पड़ा है | सरकार के लिए सबको सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना निरन्तर कठिन होता जा रहा है, साथ ही विकसित भारत का लक्ष्य भी हमसे दूर होता जा रहा है | वर्ष 1950 में मात्र 36.1 करोड़ जनसंख्या वाले भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ हो गई है | संयुक्त राष्ट्र के रिपोर्ट के अनुसार विश्व की कुल जनसंख्या 8 अरब के आंकड़े को पार कर चुकी है, इससे स्पष्ट होता है कि विश्व का हर छठां व्यक्ति भारतीय है | यह संख्या भले ही हमें गर्व की अनुभूति कराती है परन्तु साथ ही अनेकों चुनौतियों से भी दो-चार कराती है | यह चुनौती और भी बड़ी हो जाती है जब संयुक्त राष्ट्र की ही वैश्व...