प्यार भरी जिंदगी


दिल जब कभी आपसे अजनबी हो जाये  |

खुद से प्यारी किसी की ख़ुशी हो जाये || 

दर्द में भी हो उसके सलामती की दुआ |

प्यार से सराबोर जब ज़िन्दगी हो जाये ||

मन को गुदगुदा जाये हवा का झोका कोई |

नजरें जब ढूढ़ने लगे मिलने का मौका कोई ||

यादों के गलियों में नजर आये चेहरा वही |

जीने की वजह जब दिलकशी हो जाये |

लगने लगे जब कोई हर  बेचैनी की दवा |

उसके बिना काटों भरी लगने लगे हवा ||

कर दो इज़हार ‘दीप’ अपनी मुहब्बत का | 

प्यार ही पूजा जब प्यार वन्दगी हो जाये ||

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छपास रोग ( व्यंग्य )

उड़ान

थर्ड-जेंडर के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव जरुरी