गिरगिटों ने रंग बदलना छोड़ दिया ( व्यंग्य )
अब गिरगिट रंग नहीं बदलते । अरे ! ये क्या ? आप किस सोच में पड़ गए । बचपन से ही सुनते आ रहे थे की इस दुनिया में गिरगिट बहुत तेजी से रंग बदलते हैं । आप गिरगिटों के रंग बदलने वाली बात को इतनी बार सुन चुके होंगे की आप के जेहन में गिरगिटों के रंग बदलने वाली बात एकदम से बैठ गयी होगी । आप में से कई भाई तो उन्हें रंग बदलते देख भी चुके होंगे । कुछ उत्सुकतावश तो कुछ दोस्तों के सामने डींगे भरने के लिए की उन्होंने गिरगिटों को रंग बदलते हुए प्रत्यक्ष देखा है । कुछ के लिए तो यह एक बरी उपलब्धि होगी । बेचारे गिरगिट ! सदियों से इंसान द्वारा दिए जा रहे उलाहनो को सुनने के लिए विवश थे । उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था । उन्हें लगता था की उन्हें नाहक ही परेशां किया जाता है । लेकिन पिछले कुछ दिनों से गिरगिटों ने पूरी तरह से रंग बदलना छोड़ दिया है । अब आप सोच रहे होंगे की उनके यूनियन लीडर ने रंग बदलने के लिए मना किया होगा या ...