दिल मेरा परेशान क्यूँ है
दिल मेरा परेशान क्यूँ है | जख्मों से हैरान क्यूँ है || बढ़ रही है धडकनें मेरी | हर वक्त इन्तहां क्यूँ है || उजालों से घबड़ाता है | खुद से ही डर जाता है | दुनिया को समझता नहीं | दिल इतना नादाँ क्यूँ है | बढ़ रही है स्याह रात | अंधेरे से मेरी मुलाकात || कब होगी हसीं सुबह | ये काला आसमां क्यूँ है || ज़िंदगी अधूरी लगती है | अपनों से दूरी लगती है || उम्र खर्च कर दी मैंने | फिर अधूरा मकां क्यूँ है ||