दिल मेरा परेशान क्यूँ है

 

दिल मेरा परेशान क्यूँ है |

जख्मों से हैरान क्यूँ है ||

बढ़ रही है धडकनें मेरी |

हर वक्त इन्तहां क्यूँ है ||

उजालों से घबड़ाता है |

खुद से ही डर जाता है |

दुनिया को समझता नहीं |

दिल इतना नादाँ क्यूँ है |

बढ़ रही है स्याह रात |

अंधेरे से मेरी मुलाकात ||

कब होगी हसीं सुबह |

ये काला आसमां क्यूँ है ||

ज़िंदगी अधूरी लगती है |

अपनों से दूरी लगती है ||

उम्र खर्च कर दी मैंने |

फिर अधूरा मकां क्यूँ है ||

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छपास रोग ( व्यंग्य )

सूरजकुण्ड मेला : नये सन्दर्भों में परम्परा का ताना- बाना

मूल्यपरक शिक्षा का आधारस्तम्भ है शिक्षक