संदेश

swapn

देखता हूँ स्वप्न ,वर्षों से एक मैं जगमगाता , आसमान छूता सुनहरी आकृति से संजा . रोशनी के संग , अठखेलियाँ करता विचरण करता नीले अम्बर में धरती को छोड़ आसमान से बातें करता . फ़रिश्ते करते हर मुराद पूरी बिना रुके, उफ़ किये बिना तैयार रहते स्वप्न सजाने में . और मै इठलाता हुआ दुनिया के दर्द से बेखबर सपने की दुनिया में रहना चाहता . मगर, क्या यह संभव है हर रोज टूट जाता यह , जिससे करता मै इतनी वफ़ा .

pappu ke pass hone ka matlab

२०१२ के चुनावी परीक्षा में पप्पू न सिर्फ पास हुआ है बल्कि पहले से कहीं बेहतर अंक भी जुटाने का कार्य किया है . इस चुनावी परीक्षा में एक तरफ जहाँ तमाम पप्पुओं ने अंक प्रतिशत को प्रथम श्रेणी तक पहुचाने का कीर्तिमान हासिल किया है वहीँ दूसरी तरफ वर्षों से अपने को बुद्धिजीवी समझने वालों को इशारा भी कर दिया है की दुबारा वो उन्हें पप्पू न कहें और न ही सोचें की पप्पू कैन नॉट...निर्वाचन आयोग जहाँ पप्पू के पास होने से खुश है वहीँ वर्षों से लोगों को पप्पू बनाने वाले नेताओं के माथे पर शिकन साफ तौर पर देखि जा सकती है . नेतागण भले ही वोट प्रतिशत में बढ़ोत्तरी को अपनी अपनी जीत से जोड़ रहें हो लेकिन अन्दर ही अन्दर उन्हें यह डर सता रहा है की कहीं पप्पू उनके कार्यों का लेखा जोखा न मांगने लगें. वर्षों से लोगों को पप्पू बनाकर उनके पैसे पर ऐश कर रहे नेताओ के लिए यह किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है . खोखले दावों और झूठे वादों से चुनावी वैतरणी पार करते नेताओं को इस बात का भी डर सताने लगा है कि कहीं गंगा उल्टी न बहने लगे . पप्पू  के जागने का  चुनाव आयोग जहाँ जश्न मना रहा है वहीं नेता बंधुओं क...

नशा

अपनों में बेगाना बना देती है नशा , लुटा हुआ खजाना बना देती है नशा । लगती है प्यारी जन्नत से ज्यादा , इस कदर दीवाना बना देती है नशा । पीकर शराब गांजा ईठलाते है हम , सुख व् चैन अपना खो जाते है हम । बोकर कांटे ज़िन्दगी की राह में , खुद की खुशियों को खुद ही लुटाते हैं हम । पैदा करती मुश्किलें राह में अनगिनत , समझते हैं दोस्त जब इसको हम । तोड़ देती परिवार पल में दोस्तों , जिसके लिए सबको भूल जाते हैं हम । खुद की नजरों में खुद को गिरा देती नशा , हँसता परिवार उजाड़ देती है नशा । खुद की नजरों में गिरकर जो कोई अगर , दीप जन्नत भी पाए तो है वो सजा । खांसी दमा व् कैंसर क्या इसके लिए , हर ख़ुशी ही दुश्मन है जिसके लिए । छीन लेती जो खुशियाँ पल में ही सारी , क्या देगी ख़ुशी ज़िन्दगी के लिए । जहां को दुश्मन बना देती नशा , इन्सान का वजूद मिटा देती नशा । संजाकर सेंज पाप के फूलों से यारों , मौत की नींद सुला देती नशा ।

जादू की छड़ी

बचपन में नानी से सुनी कहानियों में अक्सर जादू की छड़ी का जिक्र हुआ करता था । नानी बड़े प्यार से परियों के बारे में बताती और उनके छड़ियों की शक्ति के बारे में बताते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत में उनकी महत्ता को रेखांकित करती । बचपन से ही बालमन में मेरे यह बात बैठ गयी थी की मुश्किल से मुश्किल काम भी जादू की छड़ी घुमाते ही पलक झपकते हो जाता है । जैसे- जैसे बड़ा हुआ , मुझे यह एहसास होने लगा की छोटा से छोटा काम भी बिना मेहनत किये नहीं होता । लेकिन aajमुझे यह सुनकर आश्चर्य हुआ की प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री और कृषिमंत्री जादू की छड़ी का इंतज़ार कर रहे हैं । प्रधानमंत्री जी कहते हैं की उनके पास भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए जादू की छड़ी नहीं है । जब भी देश की अवाम अपनी मुखिया के मुंह से ये शब्द सुनती है तो भ्रष्टाचार की आग में जल रही अवाम का दर्द और बढ़ जाता है । उसे विश्वास नहीं होता है की जिस व्यक्ति के २४२ करोड़ हाथ हैं वह इतना कमजोर कैसे हो सकता है । भ्रष्टाचार की आग में कुछ लालची नेता , चोर अफसर और तथाकथित समाज के ठेकेदार अपनी- आपनी रोंटियाँ सेक रहे हैं और निरीह जनता इस इंतज़ार में बैठी...

दाग अच्छे हैं

ज़िन्दगी एक सफ़ेद चादर के सामान है जिसमे दाग लगना सामाजिक प्रतिष्ठा पर बट्टा लगना माना जाता है । एक बार दाग लग जाने पर कोई भी सर्फ़ एक्स्सल मिटा नहीं सकता । यह दाग व्यक्ति के ज़िन्दगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी बनी रहती है । इंसान हो या देवता , एक बार दाग लगा नहीं वह अछूत की श्रेणी में आ जाता है और ताउम्र उस दाग को मिटाने का प्रयास करता है । बेचारे चाँद को ही लीजिये , वह आज तक अपने ऊपर लगे दाग को नहीं छुड़ा पाया । प्राचीन काल में जब किसी व्यक्ति के ऊपर दाग लग जाता था तो उसके पास पश्चाताप की अग्नि का सहारा होता था या फिर वह दाग छुपाने के लिए जंगल की राह पकड़ लेता था । दाग लग जाने के बाद समाज में मुह दिखाना प्रतिबंधित था । पर आज दाग लगना अच्छा है । खासकर राजनीती में , जिसके दामन पर दाग नहीं वह अच्छा और बड़ा नेता नहीं माना जाता । दाग लगने पर न सिर्फ शोहरत मिलती है बल्कि सत्ता सुख हासिल होने की संभावना भी प्रबल हो जाती है । इसके...

फरेब

कभी वक़्त तो कभी हालात ने फरेब किया जिसको ज़िन्दगी मन उसके साथ ने फरेब किया दुनिया को दिखाने के लिए वो दर्द पी गए मेरा दिल के साथ तो उनके ज़ज्बात ने फरेब किया ..... रोशनी की कमी न थी ज़िन्दगी में यारों ज़िन्दगी ऐ सफ़र में तो चादनी रात ने फरेब किया मोहब्बत थी उनकी या फरेबी अदा थी ' दीप ' दिलकश मुस्कुराहटों के साथ हर बात ने फरेब किया मिलकर भी बयां कर न पाए कुछ अल्फाज़ मुझसे तो उनकी हर मुलाकात ने फरेब किया वो तो खुश है सनम अपनी दुनिया बसाकर मेरी खुशियों के साथ उनके सौगात ने फरेब किया

नयी सदी में लोगों को

मारकाट भ्रष्टाचार मिलेगा , बदला हुआ संसार मिलेगा । चुनाव की बीमारी होगी , चुनाव का बुखार मिलेगा । नयी सदी में लोगों.... वादों के पुल मिलेंगे , पैसों के स्कूल मिलेंगे । पानी का इन्जेक्सिन होगा , भोजन के कैप्सूल मिलेंगे । नयी सदी में ..... सौ परसेंट आरक्षण होगा , गरीबों का ही शोषण होगा । रूपये की ही दुनिया होगी , रूपये का सब खेल मिलेगा । नयी सदी में ....... जनरल स्टोर पर हेरोइन मिलेगी , चरस भाँग कोकीन मिलेगी । ऊँचा बनने के ख्वाब मिलेंगे , सबसे सस्ते शराब मिलेंगे । नयी सदी में .... चारों तरफ दिखावा होगा , आदि मानव सा पहनावा होगा । फैशन की दुनिया होगी , फैशन का मायाजाल मिलेगा । नयी सदी में ...... एक वोट सौ नेता मिलेंगे , बिन पेंदी के लोटा मिलेंगे । न तहजीब न संस्कार होगा , बाप से लड़ते बेटा मिलेंगे । नयी सदी में ..... आलसी सब मास्टर मिलेंगे , घुसखोर इंस्पेक्टर मिलेंगे । हर तरफ घोटाला होगा , घोटाले में लिप्त मिनिस्टर मिलेंगे । नयी सदी में .... पति पत्नी में...