संदेश

का बा राजा बनारस में ?

  बाबा विशेश्वर क दरबार बा, माँ अन्नपूर्णा क श्रृंगार बा | ज्ञान क सगरो भण्डार इहाँ, सगरी बनारस होशियार बा || मालवीय क सपना इहवाँ, कबीर-तुलसी क रचना इहवाँ | डोम राजा के अगवाँ, राजा हरिश्चन्द्र भी कर्जदार बा || का बा राजा बनारस……. वरुणा-असी क अद्भुत संगम, शिव डमरू क डम-डम-डम | सुबह-ए-बनारस मनभावन, गंगा आरती क दृश्य विहंगम || धर्म-अध्यात्म क ई नगरी, शिव-त्रिशूल पर टिकल सही बा | सारनाथ में बुद्ध क दर्शन, पावन कर देला सबकर मन || का बा राजा बनारस…..         भारत-माता मन्दिर के देखे, देश-विदेश से लोगवा आवें | राम नगर किला सबही के, गौरवशाली इतिहास देखावे || ऊँच-नीच क शब्द इहाँ, केहरो भी न त पावल जाला   | संत रविदास के इहवां पर, बड़ श्रद्धा संग पूजल जाला || का बा राजा बनारस…. चेला भी गुरु कहल जाला, हर अड़ी चुनाव लड़ल जाला | बात-बात में बड़का संबोधन, देके प्यार से भिड़ल जाला || राशन इहाँ उठावे वालन, अन्न पुजारी सब बढ़के मिलिहें | रेती पार पहुँच गदबेला, सिलबट्टा पर भाँग घोटल जाला || का बा राजा बनारस…. बड़का छोटका भेद मिटावे,...

सूरजकुण्ड मेला : परम्परागत माध्यम का आधुनिक रूप

  देश के प्रमुख लक्खी मेलों में शुमार ‘सूरजकुण्ड अन्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला’ एक आधुनिक लोक सम्मेलन है । दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर फरीदाबाद को सूरजकुण्ड मेले के आयोजन के लिए भी विशेषतौर पर जाना जाता है । इस मेले का आयोजन फ़रवरी महीने के पहले पक्ष में किया जाता है । दो हफ्ते तक चलने वाले इस मेले में न सिर्फ परम्परागत कलाओं की जीवन्त झाँकी देखने को मिलती है बल्कि कई मायनों में इस मेले से आधुनिकता की भीनी- भीनी खुश्बू भी आती है, ऐसा लगता है जैसे मेले में गाँव और शहर दोनों के रंग मिलाकर किसी ने चित्रकारी की हो । वैसे तो सूरजकुण्ड गाँव है परन्तु मेले के दौरान यह छोटी सी जगह शहरी परिवेश के आगन्तुकों से पटा पड़ा होता है । मेले का नैसर्गिक स्वरूप हो या फिर आधुनिकता का तड़का, ४० एकड़ में फैले मेला परिसर में दोनों का बोध होता है । एक तरफ जहाँ यह मेला ग्रामीण कलाकारों को मंच प्रदान करता है वहीं दूसरी तरफ शहरी लोगों के रूप में आधुनिकता से ओत- प्रोत दर्शक भी । प्रतिवर्ष लाखों आगन्तुकों को अपनी तरफ खींचकर ले आने वाले इस मेले में विदेशी सैलानियों की संख्या भी हजारों में होती है । सार्क देशों क...

भारतीय वेब-सीरिज : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ

  भारतीय मनोरंजन की दुनिया में वेब-सीरिज भले ही नई विधा हो परन्तु जिस तेजी से यह विधा लोगों के मध्य लोकप्रिय हो रही है, आने वाले दिनों में बड़े पर्दे का सिनेमा हो या फिर टेलीविजन की दुनिया में वर्षों से राज करने वाले सोप ओपेरा , मनोरंजन परिदृश्य में बदलाव सुनिश्चित है | पिछले कुछ समय में ‘ओवर द टॉप’ प्लेटफार्म की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, विशेष रूप से युवाओं ने मनोरंजन के इस पिटारे को खूब पसन्द किया है | नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, जी-५, जियो सिनेमा, ऑल्ट बालाजी, वूट, सोनी लिब, एवं डिज्नी हॉटस्टार जैसे प्लेटफार्म कहीं भी, कभी भी वेबसीरिज को देखने की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं जो वर्तमान पीढ़ी के युवाओं के लिए सबसे मुफीद जान पड़ता है | वर्तमान युग इन्टरनेट का युग है, जहाँ विश्व के किसी कोने में निर्मित किसी भी प्रकार की अन्तर्वस्तु से आसानी से जुड़ा जा सकता है | वेब-सीरिज को बाजार प्रदान करने में इन्टरनेट जैसी तकनीकी का विशेष योगदान नजर आता है | स्मार्टफोन की उपलब्धता एवं सस्ते इन्टरनेट दर ने इस नये माध्यम को न सिर्फ महानगरों के उपभोक्ताओं तक पहुँचाने का कार्य किया है अपितु छोटे शहरों मे...

किसानी में का बा ?

  खेत बा खलिहान बा, टूटल मकान बा बरखा बुन्नी होत नईखे, रूठल आसमान बा ज़ेब में कड़की छाईल बा, दू सौ अरमान बा किसानी में का….. आठ घंटा लाइट बा, यूरिया क भाव टाइट बा असवों भाव गिरल बा, मंडी में स्ट्राइक बा दू जून के जुगाड़ में, रोज ही पंचाइत बा किसानी में का….   डीजल क भाव बढ़ल बा, अमीन दुआरे अड़ल बा कुछऊ बुझात नईखे, कईगो नेवता पड़ल बा रात के नींद आवत नईखे, दुआरे गल्ला पड़ल बा किसानी में का…. पप्पुआ क फीस देवे के बा, मलकिन के साड़ी लेवे के बा माई क आपरेशन बा, केहू से कर्जा लेवे के बा नून तेल लकड़ी खातिर, जीवन क नैया खेवे के बा किसानी में का… खाता में पैसा आईल बा, लेखपाल क साइन लेवे के बा धान क बीया भेवे के बा, खेत में पानी देवे के बा         स्टोर में आलू रखाइल बा, बुचिया क शादी जोहे के बा किसानी में का…. नेता क आश्वासन बा, आँख मुदले प्रशासन बा घोषणा पत्र क हिस्सा बा, किसानन खातिर भाषण बा हजार गो जंजाल बा, सूद-खोरन क मकड़जाल बा किसानी में का…..

गुरू

चित्र
सूरज की तपिश चाँद की छाया है गुरू, ईश्वर को भी सही राह दिखाया है गुरू | गुरू ही सिखाता हर मुश्किल से लड़ना, ईश्वर का रूप ईश्वर की काया है गुरू || कभी विश्वामित्र कभी परशुराम है गुरू, कभी राधाकृष्णन कभी कलाम है गुरू | दधिची सा त्याग गुरू ही कर सकता, शिष्य के लिए ईश्वर का वरदान है गुरू || असम्भव को सम्भव बना देता है गुरू,   जीवन को उत्सव बना देता है गुरू | मिल गया गुरू जो अबोध कबीर को,   जीवन का सार समझा देता है गुरू || सागर सा ज्ञान का भण्डार है गुरू,   भविष्य निर्माता व सृजन-संसार है गुरू | तय कराता अँधेरे से प्रकाश का सफ़र, शिष्य के जीवन का खेवनहार है गुरू || भूत के रहस्य से पर्दा उठाता है गुरू, वर्तमान का मार्ग सुगम बनाता है गुरू | समझाकर जीवन मूल्य ‘दीप’, सहस्रतार्ची बन भविष्य की राह दिखाता है गुरू ||

मैं केजरीवाल बोल रहा हूँ… ( व्यंग्य )

( मनीष जी केजरीवाल जी से मिलने उनके घर पर आते हैं, दिल्ली के हालात पर दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा होती है | प्रस्तुत है दोनों के बीच हुई बातचीत का मुख्य अंश…) मनीष- क्या हुआ भाई ? आप इतने परेशान क्यों दिख रहे हो ? केजरीवाल- क्या बताऊँ मनीष ? दिल्ली की जनता हमारी असलियत जान चुकी है | जब भी फोन करता हूँ, उल्टा ही सुनाती है.. वादाखिलाफी करने का आरोप वो लगाती है | पता नहीं उनको भड़का रहा है कौन ? मनीष- आप चिंता न करो भाई.. आप फिर से फ़ोन लगाओ.. देखता हूँ मैं उठाता है कौन ? केजरीवाल- फिर से फ़ोन लगाते हैं…. रिंग बजती है.. दूसरी तरफ से एक महिला फ़ोन उठाती है… महिला- हैल्लो कौन ? केजरीवाल- अरे हम बोल रहे हैं | महिला- कौन ? किससे बात करनी है ? केजरीवाल – मुझे नहीं जानती ? महिला- नहीं जानती.. केजरीवाल- मुझे नहीं पहचानती ? महिला- बोला न.. नहीं पहचानती.. आइन्दा इस नम्बर पर फोन नहीं करना..कहकर फ़ोन कट कर देती है | मनीष- भाई ये तो पोपट हो गया.. मात्र ५ महीनों में ही लोग आपकी आवाज तक भूल गये..लगता है जनता आपसे नाराज है | केजरीवाल- ऐसी बात नहीं.. जनता विश्वास करती है, मेरे ए...

हिंदुस्तान के प्रहरी

देश के असली हीरो का, आईये हम सम्मान करें | शहीद हुए हैं शूरवीर, शहादत पर अभिमान करें || कर्तव्य मार्ग पर चलके,  प्राण आहुति दे गये वो | हम भी तो कम से कम, नीजि स्वार्थ बलिदान करें || हिंदुस्तान के प्रहरी हैं वो , भारत माँ के सब बेटे हैं | शान तिरंगा की रख, माँ भारती की गोद में लेटे हैं || अखंड भारत के सपने संग, सरहद पर जो डटे हुए | आपस में लड़कर हम सब, कम उनका न मान करें || कर लेगा मनमानी अपनी, ड्रेगन की औकात नहीं | जब तक हिन्द के रक्षक हैं, डरने की कोई बात नहीं || राजनीति से ऊपर उठिये, यह साथ चलने की बेला है | चक्रव्यूह में फंसा अभिमन्यू, फिर से आज अकेला है || दुश्मन का दम्भ तोडने, जो बैठे हैं दुश्मन की छाती पर | वीर रणबाकुरों का मिलकर, हमसब ही गुणगान करें ||